05 अप्रैल 2016 में शुरू की गई इस (स्टैंड-अप इंडिया) योजना का उद्देश्य बैंक द्वारा अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति की उद्यमी महिलाओं वित्तीय सहायता प्रदान करना था। उद्देश्य स्टैंड-अप इंडिया योजना का उद्देश्य प्रत्येक बैंक शाखा द्वारा कम से कम एक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के उधारकर्ता और एक महिला उधारकर्ता को नई (ग्रीनफ़ील्ड) परियोजना की स्थापना के लिए रु. 10 लाख से रु. 1 करोड़ के बीच बैंक ऋण प्रदान करना है। ये उद्यम विनिर्माण, सेवा या व्यापार क्षेत्र से संबंधित हो सकते हैं। गैर-व्यक्ति उद्यम के मामले में, 51% शेयरधारिता व नियंत्रक हिस्सेदारी अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति या महिला उद्यमी के पास होनी चाहिए। पात्रता अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और/या महिला उद्यमी, जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है। योजना के अंतर्गत सहायता केवल नई (ग्रीनफ़ील्ड) परियोजनाओं के लिए उपलब्ध है। इस संदर्भ में, नई (ग्रीनफ़ील्ड) परियोजना का अर्थ है - लाभार्थी का विनिर्माण या सेवाक्षेत्र या व्यापार क्षेत्र में पहली बार उद्यम लगाना। गैर-व्यक्ति उद्यम के मामले में, 51% शेयरधारिता या नियंत्रक हिस्सेदारी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और/या महिला उद्यमी के पास होनी चाहिए। उधारकर्ता किसी बैंक/वित्तीय संस्था के प्रति चूककर्ता न हो। कैसे आवेदन करें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उदयमित्र पोर्टल देंखे। योग्य लाभार्थी अपने प्रमुख जिला प्रबंधक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें https://www.standupmitra.in/