उद्देश्य इस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्रों को उच्च अध्ययन करने के दौरान अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। लाभ केंद्रीय क्षेत्र की छात्रवृत्ति योजना उच्चतर माध्यमिक परीक्षा के परिणामों के आधार पर प्रदान की जाएगी; प्रति वर्ष कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्नातक / स्नातकोत्तर अध्ययन और चिकित्सा, इंजीनियरिंग आदि जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 82000 नवीन छात्रवृत्ति (लड़कों के लिए 41000 और लड़कियों के लिए 41000)प्रदान की जाएगी। पात्रता 10 + 2 पद्धति की कक्षा XII की बोर्ड परीक्षा में संबंधित विषयों में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र या तकनीकी शिक्षा, यूजीसी अधिनियम, १९५६, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया और संबंधित नियामक प्राधिकरण द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज / संस्थान में नियमित पाठ्यक्रम (पत्राचार या दूरस्थ मोड में नहीं) में अध्यनरत छात्र/छात्राएं और राज्य द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं / शुल्क छूट और प्रतिपूर्ति योजना सहित किसी भी अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं इस योजना के पात्र हैं। डिप्लोमा पाठ्यक्रम करने वाले छात्र इस योजना के पात्र नहीं हैं। आवेदन कैसे करें आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। संपर्क करें उच्च शिक्षा विभाग ।