किसानों के फसल ऋण और मियादी ऋण की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए देश में वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सहकारी क्रेडिट संस्थानों के एक बड़े नेटवर्क के माध्यम से ऋण की सुविधा उपलब्ध है। किसानों के लिए ऋण सुविधा क्र.सं साख सुविधा सहायता राशि १. अतिरिक्त ब्याज सहायता/प्रतिभूति-मुक्त ऋण 3 लाख रुपये तक 7% की ब्याज दर पर फसल ऋण। यह ब्याज दर समय पर फसल ऋण का भुगतान करने वाले किसानों को 3% ब्याज अनुदान प्रोत्साहन के आधार पर 4% होती है। 1.6 लाख रुपये तक कृषि ऋण के लिए किसी समर्थक जमानत की आवश्यकता नहीं है। २. किसान क्रेडिट कार्ड किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फसल ऋण प्राप्त कर सकते हैं। ऋण/ ऋण सीमा बोई गई फसल और खेती के क्षेत्र के आधार पर तय की जाती है। किसान क्रेडिट कार्ड 3-5 साल के लिए मान्य है। किसान की आकस्मिक मृत्यु / विकलांगता की स्थिति में जोखिम कवरेज भी दिया जाता है। फसल बीमा ऋण फसल बीमा योजना के अंतर्गत आते हैं। ३. निवेश ऋण किसानों के लिए सिंचाई, कृषि यांत्रिकीकरण, भूमि विकास, वृक्षारोपण, बागवानी और फसलोउपरांत प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध है। आवेदन कैसे करें योजना का लाभ लेने के लिए अपने नजदीकी बैंक से संपर्क करें।