उद्देश्य राजस्थान सरकार ने महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए 15 अगस्त 2014 से भामाशाह योजना की शुरूआत की। योजना में महिला को परिवार की मुखिया बनाकर परिवार के बैंक खाते उनके नाम पर खोले गये हैं। परिवार को मिलने वाले सभी सरकारी नकद लाभ सरकार सीधा इसी खाते में दे रही है। लाभ एक परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे नरेगा, मातृत्व लाभ, खाद्य संप्रदाय (राशन), पेंशन, छात्रवृत्ति, मुफ्त चिकित्सा उपचार के लिए स्वास्थ्य कार्ड, उद्यमियों के लिए ऋण, आदि भामाशाह कार्ड होने से सभी नकद लाभ मिलते हैं। परिवार के बैंक खाते को आमतौर पर पात्रता प्राप्त करने के लिए प्रमुख के रूप में महिला के नाम से ही खोला जाता है। पात्रता राजस्थान राज्य का निवासी हो छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए, छात्रा का सरकारी स्कूल और कॉलेज में दाखिला हाेना चाहिए। संपर्क करें भामाशाह कार्ड के लिए राजस्थान सरकर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है या निकटतम ई-मित्र केंद्र पर जाकर इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।