उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं. अनुसुचित जनजाति लघु एवं सीमांत कृषक जो विपुल उत्पादन देने वाली खाद्यान फसलों की उन्नत किस्मों के बीज क्रय करने में असमर्थ होते हैं, ऐसे कृषकों को उन्नत बीज उपलब्ध कराना जिसे उत्पादकता एवं उत्पादन बढ़ाकर उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार लाया जा सके। बीज अदलाम -बदली कृषक द्वारा दिये गये अलाभकारी फसलों के बीज के बदले 1 हैक्टर की सीमा तक खाद्यान फसलों की उन्नत और संकर बीज प्रदान किये जाते हैं । प्रदान बिज पर 75 प्रतिशत अनुदान, अधिकतम रु. 1500/- की पात्रता होती है । कृषक के पास बीज उपलब्ध नही होने पर प्रदाय। कार्यक्रम का क्षेत्र सम्पूर्ण मध्यप्रदेश । विभाग किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग