उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे अनुसूचित जाति वर्ग के कृषकों को संकर मिर्च उत्पादन कराकर स्वरोजगार उपलब्ध कराना एवं कृषकों की आय बढ़ाना साथ ही मिर्च फसल का क्षेत्रफल ,गुणवत्ता,उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि कराना योजना का मुख्य उद्देश्य है। योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया योजना के तहत न्यूनतम 0.1 हेक्टेयर तथा अधिकतम 0.5 हेक्टेयर हेतू बीज, बीजोपचार रसायनिक एवं जैविक उर्वरक तथा कीटनाशक औषधियों हेतू न्यूनतम रू. 1400/- तथा अधिकतम रू. 7000/- अनुदान हितग्राहियों को नि:शुल्क एक वर्ष में एक बार उपलब्ध कराना प्रावधानित है। योजना का लाभ प्राप्त करने के शर्तें संकर मिर्च उत्पादन कार्यक्रम याेजना संचलित करने वाला विभाग उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग। स्त्राेत : उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मध्यप्रदेश सरकार।